
आशीष त्यागी/बागपत. बागपत की एक महिला किसान सरकार से मदद मिलने के बाद ऑर्गेनिक खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रही है. वह एक समूह के साथ मिलकर अचार बनाती है और कंपोस्ट ऑर्गेनिक खाद भी तैयार करती है. महिला ने अपने घर में किचन गार्डन भी बनाया हुआ है. महिला खुद आत्मनिर्भर बनने के बाद अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही है. महिला किसान को बागपत से लेकर लखनऊ तक अधिकारी सम्मानित कर चुके हैं.
बागपत के काठा गांव की रहने वाली पवित्रा चौधरी एक घरेलू महिला थी. यूट्यूब पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देखकर खेती करने का मन बना लिया. अधिकारियों द्वारा सरकार से मदद दिलवाये जाने के बाद महिला आज के समय में करीब 20 बीघा जमीन पर ऑर्गेनिक खेती कर रही है. गेहूं, धान व अन्य फसल सब्जियों की खेती कर महिला अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर रही है. वहीं महिला खुद सशक्त बनने के बाद अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास में जुटी है और समूह से करीब 12 महिलाओं को जोड़कर उन्हें भी सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है.
समूह से जुड़कर अचार तैयार कर रही महिलाएं
पवित्रा चौधरी खुद ऑर्गेनिक खेती कर सशक्त बनी है. वहीं उन्होंने श्री गणेश नाम से समूह बनाया है, जिसमें करीब 12 महिलाएं अन्य भी जुड़ी हैं और नींबू, आम और अन्य अचार तैयार कर महिला अच्छा मुनाफा कमा रही है. महिला किसान खुद आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही है. महिलाओं द्वारा तैयार कराए गए अचार का रेट ₹100 किलो से लेकर ₹250 किलो तक बिकता है और अचार की बागपत से लखनऊ तक अच्छी बिक्री हो रही है, जिससे महिलाओं को अच्छा मुनाफा मिल रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं.
महिला किसान ने बनाया घर में किचन गार्डन
महिला किसान पवित्रा चौधरी ने अपने घर में किचन गार्डन बनाया है. जिसमें वह ऑर्गेनिक तरीके से मूली, गाजर, गोभी, बैंगन व अन्य सब्जियां तैयार कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं और अन्य लोगों को भी किचन गार्डन के लिए जागरुक कर रहे हैं. फिलहाल महिला की इस पहल की चारों तरफ खूब प्रशंसा होती है.
.
Tags: Baghpat news, Local18, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : November 21, 2023, 16:30 IST